प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने साधा निशाना
प्रदेश सरकार पर बरसे, केंद्र सरकार की विदेश नीति पर कसा तंज
बांदा, के एस दुबे । नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी द्वारा आयोजित भाईचारा बना अस्तित्व बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को खाद की जगह लाठियां मिल रही हैं। आठ साल में सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाई है सरकार। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी तंज कसा। सांसद ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। राहुल गांधी ने तो वोट के मुद्दे को आज उठाया है हम पिछले डेढ़ सालों से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी विदेश नीति पर भी कटाक्ष किया। आजाद समाज पार्टी की सरकार अगर उत्तर प्रदेश में बनती है तो हर घर तक सुख सुविधा पहुंचेगी
![]() |
| सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर। |
सबको स्वाभिमान और सम्मान का जीवन मिलेगा रोटी कपड़ा और मकान सुरक्षा और रोजगार सबको मिलेगा यह गारंटी है। शहर के एक मैरिज हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सांसद नगीना मीडिया से हुए रूबरू होते हुए कहा कि सरकार बनी तो सबको समान अधिकार मिलेगा। इसके बाद नगीना सांसद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ की बैठक की। बैठक में चंद्रशेखर आजाद ने 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।


No comments:
Post a Comment