दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दावपेच, हुकुम सिंह और पूनम रहे विजयी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दावपेच, हुकुम सिंह और पूनम रहे विजयी

जसपुरा (बांदा), के एस दुबे । ब्लॉक जसपुरा क्षेत्र के झझरी गांव में रविवार को अमर देव बाबा के ऐतिहासिक मेले के अंतर्गत विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। गांव के ग्राम प्रधान मूलचंद्र निषाद झझरी, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, आचार्य दीपक सिंह, पप्पू पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। दंगल में दूर-दूर से नामी पहलवानों ने शिरकत की और अपने दमखम का शानदार

दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि

प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने मुकाबलों का लुत्फ उठाया। हुकुम सिंह (कुसमरा) और भरत सिंह (जलौन) के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें हुकुम सिंह ने भरत को पटखनी दी। महिला मुकाबले में पूनम (कानपुर) और माही (अयोध्या) के बीच हुई कुश्ती में पूनम ने शानदार जीत दर्ज की। दंगल का माहौल बेहद रोमांचक और उत्साहजनक रहा। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरागत दंगल हर वर्ष अमर देव बाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी पहलवान भाग लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages