बिना फिटनेस स्कूली वाहनों का न हो संचालन : डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

बिना फिटनेस स्कूली वाहनों का न हो संचालन : डीएम

दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही को लेकर निरस्त किए जाएं ड्राइविंग लाइसेंस

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर डीएम ने दिए निर्देश

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थ्जि्ञत महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन किसी भी दशा में न होने पाए का विशेष ध्यान पुलिस विभाग व एआरटीओ रखें। एआरटीओ प्रशासन जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस नहीं है संबंधित स्कूल से इस आशय का प्रमाण पत्र ले लें कि भविष्य में बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा। यदि संचालन किया जाता है तो संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लेते डीएम। 

जिन वाहनों का फिटनेस नहीं है तत्काल करा लें। उन्होंने कहा कि गंभीर दुर्घटना वाले स्थलों का संबंधित कार्यदाई संस्था, पुलिस, परिवहन निरीक्षण कर सम्मिलित रिपोर्ट बनाएं कि दुर्घटना रोकने के क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों व स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं उसकी फोटो सहित अगली बैठक में रिपोर्ट से अवगत कराएं। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि गंभीर दुर्घटना वाले वाहन चालकों व जिस दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही से किसी की मौत हो गई हो उस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाये। इसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराएं साथ ही दुर्घटना की जांच संबंधी रिपोर्ट पुलिस विभाग समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराएं। वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन बार-बार करते हुए पाए जाने पर ड्राइविंग लाईसेंस नियमानुसार निरस्त करते हुए कार्यवाही करें। साथ ही विभिन्न मध्यमों से प्रचार-प्रसार भी कराया जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, परिवहन विभाग संवेदनशीलता के साथ प्रवर्तन की कार्यवाही निरंतर करें। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाये। ऑनलाइन के माध्यम से बैठक में जुड़कर मद्रास आईआईटी के प्रतिनिधि द्वारा डाटा ड्राइविन हाइपरलोकल इन्वेंटेशन के अंतर्गत संजया एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया संबंधित एप्लिकेशन के उपयोगिता का भलीभांति अध्ययन कर ले। इस अवसर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन/प्रशासन, टीएसआई यातायात, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, एनएचआई, समिति के सदस्य अशोक तपस्वी, प्रदीप गर्ग सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages