भदई अमावस्या मेले की तैयारियों का प्रशासनिक मुआयना, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

भदई अमावस्या मेले की तैयारियों का प्रशासनिक मुआयना, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

उमड़ेगी भारी भीड़ 

तैयारी बनाम तामझाम? 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आगामी 22 से 24 अगस्त तक रामघाट पर लगने वाले भदई अमावस्या मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को रामघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद कर्वी के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त और सक्रिय रहें तथा बड़ा टीवी डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए ताकि भीड़-प्रबंधन में सुविधा मिल सके। स्पष्ट कहा कि घाट पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद हो और श्रद्धालुओं को कहीं गंदगी का सामना न करना पड़े। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिया

रामघाट में भदई अमावस्या मेले की तैयारियो का जायजा लेते अधिकारीगण

गया कि नदी में बैरिकेडिंग कराई जाए और लगाए गए गोताखोर पूरी तरह प्रशिक्षित हों। विद्युत विभाग को निर्देश मिला कि कहीं भी तार लटकते न पाए जाएं और सभी खराब लाइनें समय रहते सुधार ली जाएं। मंडलायुक्त ने रामघाट के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा कराने और बचा हुआ मलबा तुरंत हटवाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नावों को एक तरफ व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया जाए। निरीक्षण में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कहा कि समय-समय पर स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें। दोहराया कि मेले में आने वाले श्रद्धालु एक अच्छा संदेश लेकर जाएं और किसी भी स्तर पर अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कर्वी पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मझगवां महिपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मझगवां राजेश सिंह बंजारे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजीत यादव समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages