बिना नम्बर की बाइक पर घूम रहे थे हथियारबंद बदमाश, असलहा संग शातिर सलाखों के पीछे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

बिना नम्बर की बाइक पर घूम रहे थे हथियारबंद बदमाश, असलहा संग शातिर सलाखों के पीछे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश और अपराध पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता के बीच कर्वी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दारोगा विवेक कुमार सिंह व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम कसहाई निवासी आनन्द किशोर यादव और श्याम औतार उर्फ भाई यादव को धर दबोचा। तलाशी में पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो

 पुलिस गिरफ्त में असलहा समेत आरोपी  

जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और बिना नम्बर की पल्सर बाइक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कर्वी में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं बाइक को भी 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रगौली विवेक कुमार सिंह, सिपाही शुभम शर्मा और जयनारायण पटैरिया शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages