राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । अपराध पर अंकुश लगाने की पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मुहिम के तहत राजापुर पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी के निर्देश में बनी दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर जुआ खेलते अभियुक्तों को रंगे हाथों धर दबोचा। दारोगा नरेन्द्र यादव की टीम ने हरिचन्द्र, राधेश्याम, अंशू रैदास और मुनेश को बरगदी पुरवा मजरा बेराऊर से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1020 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं दारोगा रमेश
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
चन्द्र की टीम ने अमित उर्फ अशोक, लवलेश और रमेश प्रजापति को बरगदी का पुरवा से पकड़ लिया। इनके पास से 950 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 430 रुपये व्यक्तिगत तलाशी से मिले। सभी सातों आरोपियों के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के जुआरियों में हड़कंप मच गया है।


No comments:
Post a Comment