वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जाल काट देता रहा मगरमच्छ
बबेरू, के एस दुबे । कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव के तालाब में छह फुट का मगरमच्छ दिखाई देने पर गांव व आस पास क्षेत्रों के लोग सनसनी फैल गई। देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और वन विभाग की टीम व गोता खोरो की मदद से जाल डाल कर पकड़ने का प्रयास किया गया और मगरमच्छ जाल काट देता रहा। खबर लिखे जाने तक पकड़ में नहीं आया। कोतवाली क्षेत्र के मझिला गांव के नहरी तालाब पर सुबह ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। गांव के ही धर्मेन्द सिंह ने क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव को शिकायती पत्र देकर दिया। तत्काल
![]() |
| मगरमच्छ का रेस्क्यू देखते विधायक विशंभर यादव व ग्रामीण। |
क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने उपजिलाधिकारी रजत वर्मा को जानकारी दी और वन विभाग की टीम ने पहुंच कर गोताखोरों को बुलाकर जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन 2 घंटे कि मशक्कत के बाद भी हाथ खाली रहे। गोताखोरों ने बताया कि तीन जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन मगरमच्छ जाल को दांतों से काट देता है। वहीं क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने मझिला गांव पहुंच कर वन विभाग के कर्मियों जानकारी ली और शीघ्र पकड़ने का प्रयास करें। देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वन
विभाग वन दरोगा विश्वेश्वर नेबताया कि रिक्शू आपरेशन जारी है। शीघ्र पकड़ने का प्रयास जारी है। इस दौरान वन दरोगा सत्यम द्विवेदी वनरक्षक शुभम द्विवेदी संदीप कुमार, विवेक त्रिपाठी सुशील कुमार,सहायक रमेश कुमार, प्रेम, राजू,जयसिंह सागर और गोताखोर कृष्ण पाल राजा लखना दीपू गुलाब मुन्नीलाल सहित लगे हुए हैं।



No comments:
Post a Comment