अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध चलाया अभियान, तीन वाहन सीज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध चलाया अभियान, तीन वाहन सीज

कल से लागू होगा "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान

बांदा, के एस दुबे । परिवहन विभाग व परिवहन निगम के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत आज संयुक्त चेकिंग के दौरान अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। दो अनाधिकृत वाहनों को कालूकुआं मंडी चौकी तिंदवारी रोड पर सीज किया गया वहीं एक वाहन को खुरहंड चौकी में सीज किया गया।

अनाधिकृत वाहनों की चेकिंग करते हुए अधिकारी।

पीटीओ राम सुमेर यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में अनधिकृत वाहनों का चैकिंग अभियान निरंतर चलता रहता है। सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अनाधिकृत वाहनों का इस्तेमाल न करें और बड़ी कार्यवाही से बचें। और वहीं शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पहली सितंबर से होगा आरंभ, जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश के तहत पहली सितम्बर से 30 सितम्बर तक "नो हेल्मेट, नो फ्यूल" के लिए विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages