विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर हासिल की जानकारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर हासिल की जानकारियां

बांदा, के एस दुबे । संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा के बीएएलएलबी के छात्र-छात्राओं का जिला एवं सत्र न्यायालय, बाँदा में शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली तथा विधिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जिला न्यायालय की विभिन्न अदालतों में चल रही कार्यवाही का अवलोकन कराया गया। उन्होंने अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गये तर्क-वितर्क, वाद–विवाद प्रक्रिया की गहन समझ प्राप्त की। न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

तहसील परिसर का भ्रमण करते छात्र-छात्राएं

किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ० सर्वेश अग्निहोत्री ने कहा “कक्षा में दी जाने वाली सैद्धांतिक शिक्षा को व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रों का न्यायालयीन भ्रमण बहुत लाभदायी सिद्ध होता है। महाविद्यालय के सचिव श्री यश शिवहरे ने कहा कि “विधिक शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकती। न्यायालय भ्रमण से उन्हें वकालत एवं न्यायिक प्रक्रिया के अनुभव के साथ-साथ जीवन में एक सफल जज या अधिवक्ता बनने की प्रेरणा भी मिलती है। भ्रमण के दौरान आकृष्टि, नेहा, साहित्य, तनिष्क, शुभम, रागनी, अक्षय आदि छात्र उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages