कृष्ण जन्माष्टमी पर गोशालाओं की हुई पूजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

कृष्ण जन्माष्टमी पर गोशालाओं की हुई पूजा

तिंदवारी, के एस दुबे । कान्हा गौ आश्रय स्थल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत मौके पर गौ माताओं की पूजा हुई। शनिवार को गौ आश्रय स्थल को साफ-सुथरा कर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू रमेश चंद साहू कस्बे वासियों संग गो माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चन करते हुए उन्हें गुड़, केला व हरा चारा खिलाकर आर्शीवाद लिया। नगर पंचायत

गौमाता की पूजा करतीं नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि।

अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर गो-माता की विशेष पूजा किये जाने की परम्परा है। इसी को लेकर गौ आश्रय स्थलों पर गो-पूजन का आयोजन हो किया गया है । इस दौरान उन्होंने आश्रय स्थल की मुकम्मल व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की गई। इस मौके पर नगर पंचायत के राज नारायण सिंह, पशु विभाग के जग प्रसाद यादव, दीपू सोनी, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages