कमासिन, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के तत्वाधान में बबेरू तहसील संयोजक आलोक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत बेर्राव से हुई। यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए इस तिरंगा यात्रा में करीब 200 युवक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए देशभक्ति के गीतों पर नृत्य करते हुए लगभग 12 किलोमीटर की यह तिरंगा यात्रा कमासिन पहुंची, वहां ब्लाक परिसर में यात्रा का समापन हुआ। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरबिंद गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में
![]() |
| तिरंगा यात्रा निकालते हुए गौरक्षा समिति पदाधिकारी। |
शामिल सभी लोगों का तिलक बंदन करते हुए सभी लोगों को जलपान करवाया ।इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक मयंक शुक्ला, आलोक बेलौहा, अंश सिंह, सौरभ यादव, वेद तिवारी, हिमांशु सिंह, श्रवण यादव, मोहित यादव, महेश सोनी, ज्वाला सोनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधिअरविंद गुप्ता,अरूण कुमार मिश्रा जिला मंत्री, संतोष त्रिपाठी जिला सहसंयोजक, तहसील अध्यक्ष बबेरू प्रभंजन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष कमासिन शत्रुघ्न सिंह उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment