नरैनी, के एस दुबे । महिला संस्था वनांगना महिला हिंसा के साथ-साथ किशोर किशोरियों के बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत आठ गांवों के 20 किशोर किशोरियों को ग्रामीण बैंक में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जहां उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। सोमवार को ब्लॉक के जमवारा गांव स्थित यू पी ग्रामीण बैंक में क्षेत्र के आठ गांवों के लगभग 20 सामुदायिक लीडर्स ने बैंकिंग सेवाओं की जानकारी ली। वरिष्ठ कैशियर दीपक कुमार ने सभी किशोर-किशोरियों को बैंकिंग प्रणाली के बारे में
![]() |
| भ्रमण के दौरान शामिल किशोर और किशोरियां। |
बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि बैंक दो प्रकार की होते हैं। सरकारी और प्राइवेट। यह ग्रामीण बैंक सरकारी है। बैंक में तीन काउंटर होते हैं। जमा-निकासी, खाता खोलना व पासबुक एंट्री करना इत्यादि कार्य होते हैं। कम्युनिटी लीडर आतिफा (जमवारा) ने नया खाता खुलवाने व पासबुक लेने से संबंधित सवाल पूछे। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनकी शाखा में 500 रुपए से खाता खोला जाता है और एक सप्ताह के अंदर पासबुक ग्राहक को दे दी जाती है। शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व संस्था कार्यकर्ता फरजाना खान ने किया। इसमें जमवारा सहित सकरिहा,नसैनी, शंकर बाजार, लहुरेटा, पनगरा, चन्द्रनागर, पड़मई इत्यादि गांवों के सामुदायिक लीडर शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment