कार्यालय में बैठकर की जा रही चकबंदी पड़ताल, ग्रामीणों का प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

कार्यालय में बैठकर की जा रही चकबंदी पड़ताल, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में सी डि ओ की अगुवाई में चल रहे तहसील स्तरीय समाधान दिवस में ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता की अगुवाई में सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अलोना गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। आफिस में बैठकर ही पड़ताल की जा रही है करीब दो सौ गाटों की पड़ताल हो चुकी है। कोई कर्मचारी मौके पर नहीं जाता है और पूंछने पर कहते हैं कि अभी पड़ताल होगी। जो भी पड़ताल हुई है

प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। 

उसे निरस्त कर पुनः करवाना आवश्यक है। वही सी डि ओ ने चकबंदी प्रक्रिया को धरातल पर उतरकर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।इस दौरान किसान शिवसरन सिंह, रणधीर सिंह,राम सिंह, जनार्दन सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, गुल्लू सिंह, राजू सिंह, अर्जुन सिंह, संतू, शिवदास आदि किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages