पूर्व पीएम की जयंती पर कांग्रेस सेवा दल ने लगाए पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

पूर्व पीएम की जयंती पर कांग्रेस सेवा दल ने लगाए पौधे

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिला कांग्रेस सेवा दल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में श्री श्याम सुंदर तिवारी इंटर कॉलेज में 81 पौधों का पौधारोपण किया। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ उत्तम मिश्रा ने कहा कि आज यदि स्वर्गीय राजीव गांधी जी जीवित होते तो उनकी आयु 81 वर्ष होती। सेवादल ने आज उनकी याद में 81 पौधों का पौधारोपण किया है। इसके बाद श्याम सुंदर तिवारी इंटर कॉलेज में ही स्वर्गीय राजीव गांधी जी को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य

पूर्व पीएम की जयंती पर पौधरोपण करते कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी।

शिवाकांत तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी एक दूर दृष्टि रखने वाले नेता थे। आज उन्हीं की वजह से हमारा देश आधुनिक भारत देश बन सका। बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग नारायण उर्फ उत्तम मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उनका पंचायती राज और दूरसंचार के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सुंदर तिवारी व संचालन राजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम में श्याम प्रकाश तिवारी, उदित अवस्थी, लाल तिवारी, सुनील तिवारी, विष्णु पांडेय, सरताज हुसैन, अंकित पाल, फहीम अहमद, आदित्य दुबे भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages