देवेश प्रताप सिंह राठौर,वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश, झाँसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो. देवेश निगम ने बताया कि आज संस्थान के कैम्पस में छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा का आयोजन हुआ । कुलपति की संस्तुति पर पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान में परीक्षक बनकर पहुंचे क्षेत्र के जाने माने आतिथ्य एवं पर्यटन विशेषज्ञ एवं भारतीय पर्यटन विकास समिति के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी, आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, देहरादून से आए विपुल अग्रवाल एवं होटल रीजेंटा के शेफ संजय शर्मा ने छात्र छात्राओं से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होटल व्यवसाय एवं पर्यटन के विषय पर आधारित प्रश्न पूछे एवं उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा होटल एवं पर्यटन सर्किट पर
आधारित तैयार प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अवलोकन किया। डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि होटल व्यवसाय एवं पर्यटन उद्योग में छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल है। अध्ययन करने के पश्चात देशी एवं विदेशी कंपनियों में टूर मैनेजर एवं ट्रेवल गाइड के रूप में अपना करियर बना सकते हैं अथवा पर्यटन के क्षेत्र में अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। इस अवसर पर पर्यटन एवं होटल प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो. देवेश निगम , डॉ संजय निबोरिया, डॉ. सुधीर द्विवेदी, डॉ .आशीष सेठ, प्रो. प्रणव भार्गव , अंकुर चाचरा , जयकिशन पुरोहित एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment