डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जे. रीभा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनें और उनका निस्तारण करें। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ताकि शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए बार-बार न आना पड़े। जिलाधिकारी जे. रीभा ने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। हालाकि इस दौरान कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ज्यादातर राजस्व विभाग की शिकायत रही। इसके अलावा पुलिस, विकास, विद्युत समेत अन्य विभागों से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस मे पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी पुलिस के अधिकारियों काे निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बबेरू अमित शुक्ला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सहकारी समिति नहरी में किसानों से वार्ता करती डीएम।
खाद की समस्या से अन्नदाता को दिलाएं निजात
बांदा। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी जे. रीभा ने सोमवार को नहरी क्षेत्रीय सहकारी समिति नरही तथा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से मिली शिकायत के आधार पर उपस्थित कृषकों से बात की और खाद की समस्या के निस्तारण के लिए जिला कृषि अधिकारी को मौके पर उपस्थित रहकर टोकन के माध्यम से खाद का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों को आवश्यकता के अनुसार समय से खाद की उपलब्धता करना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ग्राम रगौली का निरीक्षण किया और अवर अभियंता को निर्देशित किया कि अपने पर्यवेक्षण में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएनडीएस के अभियंता एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment