चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान यूनियन के प्रतिनिधि एवं कृषक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। किसानों ने मुख्य रूप से अन्ना प्रथा, फसल बीमा योजना, विद्युत आपूर्ति और उर्वरक की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए। किसानों ने कहा कि रबी व खरीफ की फसलों की बुवाई व सिंचाई के समय पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसान समय पर अपनी खेती कर सकें। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी समितियों पर खाद की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और किसी भी किसान को उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अन्ना प्रथा पर
![]() |
| किसानों के साथ बैठक में मौजूद डीएम |
बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक अधिकांश गौवंशों को गौशालाओं में सुरक्षित किया जा चुका है, शेष पशुओं को भी शीघ्र ही गौशालाओं में संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसानों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राजापुर को तुरंत कार्रवाई करने और किसानों को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, एसओसी. मनोहर लाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके पांडेय, भाकियू के राम सिंह राही और शैलेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment