चौथे चरण की अहम बैठक
समझौते से समाधान तक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रभावी तैयारी को लेकर आज दिनांक 20 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वर्णिका शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण हेतु बल दिया गया है। इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत
![]() |
| चौथे चरण की बैठक लेते जिला न्यायाधीश |
अधिनियम व जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक व वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व व चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वाद, उपभोक्ता फोरम से सम्बन्धित वाद तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाएगा। बैठक में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) एवं नोडल अधिकारी राममणि पाठक, अपर जिला जज एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती नीलू मैनवाल, उपजिलाधिकारी मानिकपुर मो जसीम, तहसीलदार राजापुर भारत प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी राजापुर रामऋषि रमन, उपजिलाधिकारी मऊ सौरभ यादव, उपायुक्त मत्स्य भानु चन्द्रा, आबकारी अधिकारी प्रणव कुमार पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment