नौकरी का झांसा बना मौत का सौदा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बरगढ़ थाना क्षेत्र के मडहा कुरियाडीह गांव का 35 वर्षीय युवक रमेश चंद तिलकधारी मुंबई में रहस्यमय हालातों में हत्या का शिकार हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया कि रमेश को गांव के ही नजदीकी क्षेत्रों में रहने वाले शुभम और टैटू नामक दो ठेकेदार नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई ले गए थे। वहीं पर उन्होंने रमेश की हत्या कर दी। शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों ने गुस्से में आकर बरगढ़-मडहा संपर्क मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। उनका आरोप है कि रमेश की हत्या साजिशन की गई है और ठेकेदारों को
![]() |
| बरगढ़ मरहा सम्पर्क मार्ग पर चक्का जाम किए परिजन |
तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मृतक के छोटे बच्चों के भरण-पोषण और परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की जा रही है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर पहुंचे बरगढ़ थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे के गांव के ही रहने वाले हैं, जिससे शक गहराता जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


No comments:
Post a Comment