बुंकियू ने भरी हुकार : किसानों को दिया जाए बर्बाद फसलों का मुआवजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

बुंकियू ने भरी हुकार : किसानों को दिया जाए बर्बाद फसलों का मुआवजा

किसानों की अन्य समस्याओं का तत्काल प्रभाव से किया जाए निस्तारण

मंडलायुक्त को किसानों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सड़क पर पैदल मार्च किया। पीएसी और पुलिस किसान नेताओं न किसानों की निगहबानी में जुटी रही। मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए, इसके साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जाते बुंदेलखंड किसान यूनियन का काफिला।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण धान की नर्सरी नष्ट हो गई है। खरीफ की सभी फसलें नष्ट हो गई हैं, किसानों को खरीफ फसल का मुआवजा दिया जाए, इसके साथ ही किसानों का कर्ज माफ किया जाए। बैंक द्वारा किसानों की आरसी काटने को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। विक्रताओं पर कार्रवाई की जाए। किसानों को पेंशन का लाभ दिया जाए कि न्यूनतम पांच हजार रुपये मासिक हो। अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए ताकि अन्ना जानवरों से किसानों की फसलों को बचाया जा सके। इस दौरान विमल कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, योगेंद्र शुक्ला, बालाजी समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages