बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 13 सितम्बर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को दृष्टिगत रखते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित वादों के अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने के लिए मंगलवार दोपहर तीन बजे से प्रथम प्रारम्भिक वार्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार सिंह पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटनाओं दावा अधिकरण द्वारा की गयी। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिन्हित किये गये 50 वादों की पत्रावलियों पर विचार करते हुए अधिवक्ताओं व पक्षकारों के साथ सुलह के आधार पर वादों के
![]() |
| प्रारंभिक बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी |
निस्तारण के सम्बंध में चर्चा की गई। जिस पर सात वादों का निस्तारण मौके पर ही पक्षकारों की आपसी सहमति से सुलह समझौता के आधार पर किया गया। बैठक में श्रीपाल सिंह अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारिकेश सिंह मण्डेला अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, अधिवक्ता यासमीन खॉन, राजीव चौधरी, कामता निगम, मनोज तिवारी, यज्ञस्वरुप गुप्ता, रामेन्द्र तिवारी, सत्यदेव त्रिपाठी, कालका गुप्ता व पेशकार आशोक शुक्ला के साथ राशिद अहमद डीईओ उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment