बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर मढ़ा आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर मढ़ा आरोप

पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर, मो. शमशाद । राधानगर क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर आरोप मढ़ते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में राधानगर निवासी महेश अग्रहरि पुत्र स्व0 शिवनंदन ने बताया कि उकसे पुत्र दुर्गेश अग्रहरि की शादी 16 फरवरी 2022 को प्रियंका अग्रहरि पुत्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरि निवासी हुसैनगंज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से बहू परिवारीजनों को प्रताड़ित करती चली आ रही थी। पुत्र अपनी पत्नी के चाल-चलन व स्वभाव से अत्यंत पीड़ित था। सात अगस्त 2025 को प्रियंका ने घर में झगड़ा किया जिस पर डायल-112 पुलिस धर

एसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित परिवार।

आई। प्रियंका को समझाकर वापस चली गई। षड़यंत्र के तहत नौ अगस्त की सुबह लड़के दुर्गेश को लेकर मायके चली गई। साथ में जेवरात भी ले गई। साथ में बहनोई राजाराम भी गए थे। घर पहुंचने पर बहनोई को बाहर बैठा दिया और दुर्गेश को घर के अंदर ले गइ्र। एक घंटे बाद दुर्गेश उल्टी करते हुए बाहर निकला। दामाद राजाराम ने फोन पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन पुत्र को रामसनेही हास्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष ने बहू व उसके परिवारीजनों पर पुत्र दुर्गेश को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया। बताया कि शिकायती पत्र ग्यारह अगस्त को हुसैनगंज थाने में दिया लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages