अवैध शराब बिक्री रोकने को समिति ने चलाया जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 14, 2025

अवैध शराब बिक्री रोकने को समिति ने चलाया जागरूकता अभियान

अमलीकौर मांचा और छोटी लोहारी गांव में होती शराब की बिक्री पर जताई चिंता

बांदा, के एस दुबे । मां कालिंदी सेवा संकल्प समिति द्वारा बेंदा, अमलीकौर, मांचा, और छोटी लोहारी इन चार ग्राम पंचायतों में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री पर चिंता व्यक्त की है। यह चौंकाने वाली बात है कि ये दुकानें, जो कथित तौर पर लाइसेंसधारी ठेकेदारों द्वारा चलाई जा रही हैं, समाज में नशे को बढ़ावा दे रही हैं। शराब के इस अनियंत्रित प्रसार को रोकने और लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए मां कालिंदी सेवा संकल्प समिति द्वारा बेंदा ग्राम के कई मजरों में घूम घूम कर जन जागरण अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग 100 लोग

जागरूकता अभियान के दौरान मौजूद समिति के पदाधिकारी।

समिति के सदस्य व गांव के लोगों द्वारा एकजुट होकर, गली-गली और मोहल्ला-मोहल्ला जाकर माइक के माध्यम से लोगों से संवाद किया। समिति ने न केवल इस अवैध बिक्री का पुरजोर विरोध किया, बल्कि नशे के कारण परिवारों और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जागरूकता फैलाई। यह अभियान सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि समाज को एक स्वस्थ और नशामुक्त भविष्य की ओर ले जाने का एक संकल्प था। समिति का प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दें और इन अवैध शराब की दुकानों पर सख्त कार्रवाई करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages