कमेटियों को सिर्फ दो साउंड बाक्स ही लाने की अनुमति
अराजकता फैलानों वालों पर रखी जाएगी नजर
जुलूस की तैयारियों को लेकर मरकजी कमेटी की बैठक
बांदा, के एस दुबे । खुद्दामे गौसो ख्वाजा मरकजी कमेटी के तत्वावधान में आगामी जुलूसे गौसिया की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जुलूस में डीजे व आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रत्येक कमेटी को सिर्फ दो साउंड ही लाने की अनुमति दी गई। जुलूस में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। छिपटहरी स्थित खानकाह दरगाह परिसर में शनिवार को आयोजित बैठक में मरकजी कमेटी सदर (अध्यक्ष) मौलाना शफीकुद्दीन ने कहा कि शेख अब्दुल कादिर जिलानी (गौस पाक) ग्यारहवीं के महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद साबह की फातेहा दिलवाया करते थे। गौस पाक के दुनियां से जाने के बाद उनके चाहने वाले रबी उस्सानी माह की 11 तारीख को जुलूसे गौसिया मनाने लगे। यहां भी पिछले डेढ़ दशक
![]() |
| बैठक में मौजूद कमेटी पदाधिकारी व सदस्य। |
से इस दिन जुलूसे गौसिया धूमधाम से निकाला जा रहा है। सरपरस्त (संरक्षक) हबीब बक्श ने कहा कि इस बार जुलूस में डीजे और आतिशबाजी को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीजे के साथ आने वाली कमेटियों को जुलूसे गौसिया में हरगिज शामिल नहीं किया जाएगा। कुछ कमेटियों की गुजारिश पर मात्र दो साउंड बाक्स लाने की अनुमति दी गई। सचिव मेराज हशमती ने कहा कि आतिशबाजी व धुआं मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की परेशानी का सबब बनता है। इसलिए जुलूस के दौरान किसी भी तरह के पटाखे व आतिशबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे करने वालों को जुलूस से बाहर कर दिया जाएगा। इस पर शहर की सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने सहमति जताते हुए डीजे व आतिशबाजी न लाने पर लिखित तहरीर दी।
मीडिया प्रभारी सैय्यद इमरान अली ने कहा कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को ध्यान में रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ इस जुलूसे गौसिया को संपन्न कराया जाएगा। धार्मिक स्थलों के सामने नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगली मीटिंग चांद दिखने के बाद होगी। बैठक में मौलाना मेराजुलहसन, गौसुल इमरान, नसीब चिश्ती, सैय्यद अख्तर अली, फारूक अहमद, गुल मोहम्मद, अब्दुल रहमान, तौफीक बबलू, मुबस्सर रजा, सादिक अली, उवैश लाला, शोएब वारसी, रफीउद्दीन, शारिक, आरिफ निजामी, सहित अन्य कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment