जन्म दिन पर जिलाध्यक्ष को फूलामला पहनाकर खिलाई मिठाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 15, 2025

जन्म दिन पर जिलाध्यक्ष को फूलामला पहनाकर खिलाई मिठाई

जिलाध्यक्ष बोले : पार्टी नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी पर उन्हें सभी के सहयोग की जरूरत

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित का जन्मदिन मनाया गया। संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित जन्म दिन समारोह के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाते हुए मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है, उसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता है। कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जन्मदिन की मुबारकबाद दी। अपने जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया की पार्टी नेतृत्व में जिस विश्वास के साथ मुझे जिले की कमान सौंपी है आप सभी का सहयोग मुझे चाहिए

कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

आप द्वारा पार्टी के चतुर्मुखी उत्थान के लिए जो मेहनत की जा रही है उसी का नतीजा है कि जिले के कोने-कोने तक बूथ स्तर पर कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी हो रही है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा की वर्तमान सरकार सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर फेल है उन्होंने तीन माह पूर्व जिला थाना क्षेत्र अंतर्गत अबोध बालिका के साथ हुए बलात्कार को लेकर न्यायालय, पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वतंत्र कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाने का कार्य किया गया। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने जिला अध्यक्ष को मुंह मीठा कराया व दीर्घायु होने की कामना की, वैश्य राजेश कुमार गुप्ता पप्पू ने कहा तपस्या और संघर्ष का नाम ही राजेश दीक्षित है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गोयल,जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, महामंत्री शोयब रिज़वी, कालीचरण निगम, जिला प्रवक्ता सुमन शुक्ला, धीरेंद्र पाण्डे धीरू, केपी सेन,आरिफ निजामी,हेमंत सिंह वर्मा,सभासद इरफान खान, सुखदेव गांधी,प्रमोद यादव, वारिस अली आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages