ब्राह्मणों की हत्याओं पर योगी सरकार सवालों मे
परशुराम सेना का योगी सरकार पर सीधा वार
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की लगातार हो रही हत्याओं को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश मंत्री बिल्लू विधायक (विरेंद्र) ने सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि योगी राज में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित साजिश के तहत हो रहा है और अपराधियों को संरक्षण देकर न्याय की उम्मीदें कुचल दी गई हैं। बिल्लू विधायक ने सवाल उठाया कि ब्राह्मण भाजपा का हमेशा से मजबूत वोट बैंक रहा, लेकिन सत्ता मिलने के बाद बदले में ब्राह्मणों को मिला सिर्फ
![]() |
| राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री बिल्लू विधायक (विरेंद्र) |
शोषण, अपमान और हत्याएं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में ब्राह्मण समाज इस अपमान का हिसाब जरूर चुकाएगा। उन्होंने मांग रखी कि अब तक जितनी भी ब्राह्मणों की हत्याएं हुई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। साथ ही आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट की समाप्ति तथा सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। बिल्लू विधायक ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो ब्राह्मण समाज अपने राजनीतिक विकल्प तलाशेगा और उन नेताओं का बहिष्कार करेगा जो सत्ता या विपक्ष में रहते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment