अंतर्राज्यीय पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 10 किलो सूखा गांजा बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

अंतर्राज्यीय पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 10 किलो सूखा गांजा बरामद

नरैनी-कालिंजर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने घेरकर पकड़ा

बांदा, के एस दुबे । सूखे गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को मंगलवार की रात नरैनी कालिंजर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 10 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना नरैनी पुलिस

पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर व बरामद गाड़ी।

द्वारा देर रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नरैनी-कालिंजर रोड पेट्रोल पम्प के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस व चार पहिया वाहन की डिग्गी में अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम के मुताबिक 10 किलो 400 ग्राम गांजा, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन और एक बाइक बरामद हुई है। पकडे़ गए अभियुक्तों ने अपना नाम दीपक पुत्र रजनीश निवासी ग्राम उजरौधा थाना रैगाँव, शैलेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी पन्ना रोड उमरी हनुमान मंदिर थाना कोतवाली नगर जनपद सतना, बुध्दविलास पुत्र बोधन निवासी ग्राम गढ़ाव थाना बिसन्डा, महिपत पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम बड़ेहा थाना कोतवाली देहात, अभिलाष पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम खरौली थाना कमासिन बताया है। पुलिस टीम में नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार तिवारी, उप निरीक्षक कल्बे अव्वास खां, हेड कांस्टेबल ललि कुमार, नागेश कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages