सामूहिक विवाह में 10 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

सामूहिक विवाह में 10 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का दामन

बबेरू के भदेहदू गांव में पटेल उत्थान समिति ने आयोजित किया सामूहिक विवाह

सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने दंपतियों को दिया सुखद जीवन का आशीर्वाद

बांदा, के एस दुबे । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर रविवार को पटेल समाज का सातवां सामूहिक विवाह यज्ञ सम्मेलन तहसील बबेरू के ग्राम भदेहदू में पटेल उत्थान समिति बबेरू ने आयोजित किया। इसमें 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। नवदंपति को सभी ने आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर सिंह पटेल मौजूद रहीं। सांसद ने सभी नवदंपतियों को खुशहाल दांपत्य जीवन का अशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य दानदाता साहिल पटेल, सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बांदा के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल, समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गया बाबा, ब्लॉक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल, डी‌डीसी अरुण सिंह पटेल, श्रीकृष्णा मल्टी

दांपत्य सूत्र में बंधे नवदंपति।

स्पेशलिटी हॉस्पिटल बांदा के प्रबंधक अरुणेश सिंह पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता राम मिलन सिंह पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र सिंह पटेल, समाजसेवी सुमन सिंह उर्फ रोहिणी पटेल, समिति के महामंत्री भैया लाल पटेल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल, ब्रह्म कुमारी से छेदीलाल पटेल, राजेश पाटीदार,कोदू प्रसाद पटेल, भाजपा नेता अजय पटेल, जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष, शालिनी सिंह पटेल, सपा नेत्री अर्चना सिंह पटेल, अधिवक्ता छेदीलाल पटेल, रोहित पटेल, महेश मास्टर साहब, राजेश मास्टर साहब,भूपत पटेल, मोहनदास मास्टर साहबआदि हजारों की संख्या में उपस्थित जनमानस ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और सुख मय जीवन की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाज सेवी पीसी पटेल, सुमन सिंह उर्फ रोहिणी पटेल, कुलदीप पटेल अहार ने संयुक्त रूप से किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages