बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

फतेहपुर,  मो शमशाद । महाशिवरात्रि के अति पावन अवसर पर जनपद के ब्लॉक बहुआ में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय सहित पूरे शिव परिवार की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान शिव की बारात रथ पर विराजित प्रतिमा के साथ पूरे बहुआ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में शिव गणों की वेशभूषा धारण किए कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ

शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।

की बारात का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेम प्रकाश गुप्ता और व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा हुआ। इस उत्सव में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता एवं विधायक विकास गुप्ता, बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं सुजानपुर प्रधान हेमलता पटेल ने शिरकत की। अध्यक्ष हेमलता पटेल ने न केवल भक्तों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया, बल्कि जनमानस के सुख-समृद्धि की मंगल कामना भी की। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय दुकानदार और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भानु, रवि, किशोर, कामता सोनी,सोमप्रकाश, सुमन, दीपक, धर्मेंद्र, नीतू, अतुल द्विवेदी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। मूर्ति स्थापना के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages