लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, किया हाउस अरेस्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, किया हाउस अरेस्ट

धरना देने वाले कांग्रेसियों को जबरन उठाया और घर में कैद कर तैनात की पुलिस 

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र की तानाशाह सरकार द्वारा मनरेगा स्वरूप को छिन्न भिन्न करने व कुंभकर्णी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए प्रदेश भर के हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच कर विधानसभा घेराव करेंगें। कांग्रेस के जुझारू जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दलबल लखनऊ के लिए रवाना हुए, मेन रोड पर भारी पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर रोक लिया गया, इससे कांग्रेसियों के अन्दर आक्रोश व्याप्त हो गया, पुलिस और कांग्रेसियों के मध्य नोंकझोंक की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे आक्रोशित कांग्रेस जन रोड पर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस व सरकार विरोधी नारेबाजी की। धरने में बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए यूपीए वन

जिलाध्यक्ष आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों को उठाते पुलिस कर्मी। 

की सरकार में गरीबों के चतुर्मुखी उत्थान के लिए मनरेगा योजना का शुभारंभ किया गया, योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचल में निवासरत मजदूरों के लिए 100 दिन काम की गारंटी, काम न मिलने की दशा में आर्थिक सहायता का प्रावधान का अधिनियम बनाया गया था, योजना से गांधी जी का नाम हटाना व उनके स्वरूप को छिन्न भिन्न करना गरीबों के अधिकारों का शोषण है, देश के अन्दर कांग्रेस जन तीन जनवरी से निरन्तर पहले जैसा स्वरूप किए जाने के लिए संघर्षशील है, प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पुलिस को आगे कर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस दमनकारी रवैए से झुकने वाला नहीं है, मनरेगा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि मनरेगा में यूपीए सरकार ने काम के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी, जिससे अनेक गरीब महिलाओं को 100 दिन का रोजगार पाती थीं, वर्तमान सरकार में इस योजना में प्रदेश सरकार द्वारा 40 प्रतिशत धनराशि दिए जाने के आदेश पारित किए गए हैं, जबकि पहले से ही प्रदेश सरकारों पर अरबों रुपए का कर्ज पहले से ही बना हुआ है, सरकार की सोची समझी रणनीति के तहत इस योजना को समाप्त कर महिलाओं के अधिकारों का हनन किया गया है, जिसके लिए महिला कांग्रेस इस तानाशान सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर पीसीसी आदिशक्ति दीक्षित, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, जिला सचिव बाबूराम यादव, कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, रूपा देवी, सदात खान, सभासद इरफान खान, निहाल सिंह, ईशु फैज खान, लालबाबू, अतीक खान, शोएब अहमद, रामनरेश गुप्ता, चेतन राजपूत, विशाल रैकवार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages