प्रदर्शनी मेले में आग से धू.धूकर जली दुकान
प्रशासनिक लापरवाही उजागर
रामायण मेला में आग से मचा हड़कंप
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद के रामायण मेला परिसर में बीती रात उस समय अफरा.तफरी मच गई जब पांच दिवसीय प्रदर्शनी मेले के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटों ने देखते ही देखते दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और एक दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। सीतापुर चौकी क्षेत्र में आयोजित इस मेले में निलेश गुप्ता की कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दर्दनाक पहलू यह रहा कि निलेश गुप्ता दुकान के भीतर ही सो रहे थे और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उनका उपचार जारी है। आग इतनी भयावह थी कि बगल की प्रिंटिंग प्रेस भी इसकी चपेट में आ गईए जिससे मशीनेंए लैपटॉप और कपड़े जलकर खाक हो गए। दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत
![]() |
| आग से धू.धूकर जलती दुकान |
के बाद किसी तरह आग पर काबू पायाए लेकिन अनुमान लगाया गया कि तब तक करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो चुका था। हैरानी की बात यह है कि मेले में सौ से अधिक दुकानें लगी थींए फिर भी अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा इंतजामों का कोई खास पुख्ता प्रबंध नहीं था। आयोजकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप लग रहे हैं। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाताए तो यह हादसा विकराल रूप ले सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी हैए लेकिन यह अग्निकांड प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है।


No comments:
Post a Comment