श्री महादेव प्रसाद इंटर कालेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

श्री महादेव प्रसाद इंटर कालेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव

बोर्ड परीक्षा के टापर छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

फतेहपुर, मो शमशाद  । एकारी स्थित श्री महादेव प्रसाद इंटर कालेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, विशिष्ट अतिथि इंडियन आयल कापोर्रेशन लिमिटेड के बिक्री अधिकारी निलय मिलाश शंकर, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा0 अमित पाल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने वार्षिक रिपोर्ट

टापर छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि सदर विधायक व प्रबंधक।

प्रस्तुत की और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। देश गीत, लोक गीत, नाटक, बाल गीत, हास्य व्यंग, कव्वाली आदि क्षेत्रवासियों व अभिभावकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। विद्यालय की ओर से प्रतिभाशाली छात्रों को शैक्षणिक व बोर्ड परीक्षा 2024-25 के टापर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास के लिए अनिवार्य हैं। विद्यालय के प्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने सभी अभिभावकों व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार जताया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages