एसआईआर अभियान में प्रत्येक बूथ पर डटे रहें पीडीए प्रहरी: सुरेन्द्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

एसआईआर अभियान में प्रत्येक बूथ पर डटे रहें पीडीए प्रहरी: सुरेन्द्र

सपा की मासिक बैठक में खागा के सभासद ने समर्थकों संग थामा पार्टी का दामन

फतेहपुर, मो शमशाद  । समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसआईआर अभियान को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान में जी-जान से लगे रहे। फॉर्म 6 भर कर नए नाम जुड़वाने का काम करें। इसके साथ ही एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवकों का वोट बनवाने का काम करें। फॉर्म-7 में प्रत्येक बूथ पर सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा मुस्लिम मतदाताओं को मतदाता लिस्ट से बाहर करने का कुचक्र लगातार जारी है। उसकी शिकायत और उसे रोकने का मजबूती से कार्य करें।

बैठक में भाग लेते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

जिन्हें नोटिस मिली हैं उनकी पूरी मदद करके उनका नाम मतदाता सूची में लाने का करें। प्रत्येक बूथ पर पीडीए प्रहरी मजबूती से डटे रहें। बैठक का संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। खागा नगर पंचायत के वार्ड 9 के सभासद अजय पटेल ने अपने साथियों बोधल सिंह, प्यारे लाल, अजय सिंह, मिथलेश, महेश व राजेश के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विधायक ऊषा मौर्या, वली उल्ला, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रीता प्रजापति, राम कृपाल सोनकर, शकील अकबर, रामकिशोर प्रजापति, रामतीरथ परमहंस, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव, सुघरलाल यादव, डा. अफसर अली, डीजी कुशवाहा, नंदकिशोर पाल, सोनू वर्मा, आजम खान, संगीता राज पासवान, जगनायक सचान, सुनील उमराव, रत्नेश रत्ना, अय्यूब खान, गार्गीदीन बाजपेई, सुहैल खान हेमू, केपी यादव, उदय प्रताप सिंह, इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम, नवाब मलिक, राम प्रकाश कुशवाहा भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages