हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्राथमिक शिक्षा का सुदृढीकरण व जागरुकता जरूरी 

बेला कन्नी माता स्कूल में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित

नरैनी, के एस दुबे । बेला कन्नी माता स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न संकुलों के परिषदीय विद्यालयों के को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रो व प्राथमिक स्तर पर अध्यनरत बच्चों को पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एबीएसए ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण एवं समुदाय के मध्य उसकी जागरूकता अति आवश्यक है प्रदेश में निपुण

बच्चों को पुरस्क़ृत करते हुए अतिथि 

लक्ष्यों की संप्राप्ति आयु वर्ग 5 से 8 वर्ष के समस्त बच्चों के लर्निंग आउटकम के माध्यम से प्राप्त किया जाना है, जिनके अंतर्गत बाल वाटिका आयु वर्ग 5 से 6 वर्ष एवं विद्यालय में नामांकित कक्षा एक व 2 के समस्त बच्चे सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में सम्मिलित जन समुदाय एवं उनके साथ उपस्थित अभिभावकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेषित किया जाना है। एआरपी अमित मिश्रा ने कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है, बच्चे अपने आंगन में ही आनंद दायक शिक्षा ग्रहण कर सके। एआरपी संतोष साहू ने कहा बच्चे को खेल-खेल में पढ़ने के लिए स्वतंत्र छोड़ना व आनंददायक बनाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा द्वारा किया गया। जगत राम, बृजमोहन द्विवेदी रामलखन सिंह, शहजादे, विनय कुमार पाण्डेय, प्रीतम देव, मदगंजन, मो रफीक, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक, शरद आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages