अमर सिंह तहसील अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष बने
अतर्रा, के एस दुबे । अधिवक्ता संघ के दो पदों के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौर ने 82 मतों से व महासचिव में लखन मिश्रा ने 12 मतों से जीत हासिल की। चुनाव में 140 मतदाताओं में कुल 121 अधिवक्ताओं ने वोट डाले, जिसमें दोनों पदों में एक एक वोट अनबैलेड रहे। स्थानीय बार एशोसिएशन के दो पदों के लिए मतदान में कुल 140 मतों में 121 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक मतदान समाप्त हो गया। एक घण्टे पश्चात संघ भवन में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने मतपत्रों की छटनी के बाद मतगणना प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष पद में अमर सिंह राठौर ने 101 मत प्राप्त किये, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमर सचदेव को मात्र 19 मत
![]() |
| तहसील अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। |
प्राप्त हुए। महासचिव पद में लखन मिश्रा को 66 मत हासिल हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज बाजपेयी को 54 मत ही प्राप्त हुए। दोनों पदों में एक-एक मत अनबैलेड रहा। शेष पदों में निर्विरोध निर्वाचित क्रमशः वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) आशीष कुमार शुक्ला व धीरेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में संजय कुमार श्रीवास, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में संधारी वर्मा, संतोष द्विवेदी, शिवभवन कुशवाहा, अवधेश कुमार तिवारी रहे। मतगणना के बाद विजयी अध्यक्ष व महासचिव को साथी अधिवक्ताओं ने फूल माला पहना खुशी जताई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, विनय मिश्रा,विश्वनाथ अवस्थी समेत अन्य वकील रहे।


No comments:
Post a Comment