संगठन मजबूती के उद्देश्य से पदाधिकारियों का मनोनयन
फतेहपुर, मो शमशाद । अपना दल एस की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पटेलनगर में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा, पंचायत चुनाव पर मंथन, विधानसभा अध्यक्ष, जोन अध्यक्षों की समीक्षा, बनाए गए सक्रिय सदस्यों की समीक्षा एवं गठन विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों से चर्चा की गई।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल। |
बैठक में शशिकांत श्रीवास्तव एड को जिलाध्यक्ष विधि मंच, ओम निषाद को विधानसभा अयाह शाह का अध्यक्ष अशोक पटेल को जिला कोषाध्यक्ष रोशन निषाद को संस्कृत मंच का अयाह शाह विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में शैलेन्द्र पटेल, ब्रजेश पाल, बीरेंद्र सिंह पटेल, अरुण पटेल, विजय पाल सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह राणा, शशिकांत श्रीवास्तव, रावेंद्र सिंह, हेमंत पटेल, सुनील पटेल, राजेन्द्र कुमार, शिवशरण निषाद, लालमन पटेल, सुमन सिंह मौर्य, सीता देवी, सुशीला देवी, कृष्णावती, साधना पासवान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment