चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के समस्त इकाई के अभिगृहित ग्रामों में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम पंचायत कुशवाहा बस्ती, अरखन पुरवा, सीतापुर माफी, रानीपुर भट्ट, राघवपुरी, मालकाना आदि गांवों में ग्रामीणों को पेयजल स्वच्छता अभियान और गंदगी से होने वाली बीमारियों तथा उनके निस्तारण से सम्बन्धित जानकारी दी गई। जिसमें ग्रामीण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों
को पास-पड़ोस में सफाई व्यवस्था बनाए रखने, घरों पास की नालियों को बंद रखने तथा नियमित सफाई कराने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि नियमित साफ-सफाई से रोग नहीं होते तथा बीमारियां भी नहीं फैलती हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम द्वारा ग्रामीणों का सर्वेक्षण भी किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आनन्द कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ दलीप कुमार, डाॅ शांत चतुर्वेदी, एस.पी. मिश्रा, भविष्या माथुर, डाॅ रमा सोनी, डाॅ संजय नायक आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment