चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य ये चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कर्वी नगर क्षेत्र के भैरोपागा में छापेमारी कर 600 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही बरामद 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा कर्वी नगर क्षेत्र के अंतर्गत भैरो पागा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान लगभग 600 किलोग्राम लहन
बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस सम्बन्ध में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। इस सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment