होमस्टे के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया विशेष जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

होमस्टे के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया गया विशेष जोर

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति (डी.जी.वी.एस.) द्वारा संचालित एग्री-रूरल एवं गंगेय ग्राम ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के बनाड़ी गांव में दो दिवसीय ओरिएंटेशन होमस्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीणों को होमस्टे की अवधारणा, ग्रामीण पर्यटन के महत्व तथा पर्यटकों को प्रामाणिक ग्रामीण अनुभव प्रदान करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान ग्रामीण पर्यटन विशेषज्ञ दिव्यांगना मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को अतिथि सत्कार, स्वच्छता, व्यवहार तथा स्थानीय संस्कृति की भूमिका


आदि पर विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पर्यटक एवं होमस्टे संचालक के बीच रोल-प्ले प्रस्तुत कर व्यवहारिक आतिथ्य कौशल को सहज एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही प्रश्न-उत्तर सत्र के माध्यम से ग्रामीणों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने के साथ स्थानीय समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। इस मौके पर जिला समन्वयक कामता प्रसाद, ग्राम समन्वयक केशव आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages