चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि सभी लोग अपने अपने बूथों पर मुस्तैदी से नजर बनाए रखें, जिससे कि भाजपा के षडयंत्र को नाकाम किया जा सकें। भाजपा नेता इस मामले में दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है, किंतु समाजवादी पार्टी के बी.एल.ए. की सतर्कता से वे अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। भाजपा जनता के बीच से गायब हो चुकी है तथा आमजनमान भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है, जिले में अपराधों की बाढ़ आ गई है। इस दौरान बरगढ़ में हुए व्यापारी पुत्र के अपहरण और हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस की हीलाहवाली से व्यापारी के पुत्र बचाया नहीं जा सका। कहा कि जनपद में स्वास्थ व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, जिसके
कारण जनपद में लोगों को कफन आंदोलन तक में बैठना पड़ रहा है। इस दौरान सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर. और पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को लेकर सजग रहने और प्रत्येक साजिश को नाकाम करने का आह्वाहन किया। कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर होने वाली किसी भी साजिश को बेनकाब करने के लिए कटिबद्ध रहे। इस मौके पर पार्टी महासचिव सत्यनारायण पटेल, जिला उपाध्यक्ष मो.गुलाब खान, सीताराम कश्यप, नरेंद्र यादव, उमाकांत यादव, जितेंद्र सिंह, कैलाश बौद्ध, सूरज सिंह पटेल, प्रदेश सचिव लवलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजा यादव, दीपक पटेल, प्रदेश सचिव धनंजय चंदेला, जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थ पांडेय, वरिष्ठ नेता कल्लू पाल, रमेश चंद्र कुशवाहा, अजय यादव, अमर पटेल, जलाल खान, रामसागर यादव, विशाल मिश्रा, सरनाम यादव, रामसनेही खंगार, ओ.पी.अनुरागी, पवन विद्यार्थी, संतोष कोटार्य, शिवभजन यादव आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment