प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

मुख्य अतिथि ने सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा बताया

सेवा भारती ने प्रमाण पत्र वितरण व समाज जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

बांदा, के एस दुबे । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवा भारती इकाई ने प्रमाण पत्र वितरण व समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक ऋतु राज ने सभी प्रतिभाग करने वाली बच्चियों को प्रमाण पत्र व गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया। रविवार को सेवा भारती द्वारा चलाई जा रही ब्यूटी पार्लर कोर्स, सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग और गायन व नृत्य का प्रशिक्षण पाने वाली छात्राओं व ट्रेनरों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक ने बताया कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य

प्रमाण पत्र देते हुए मुख्य अतिथि।

समाज सेवा है। इसके माध्यम से हम लोग निरंतर समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। महामारी कोविड काल में भी हमारी संस्था के द्वारा जरूरी दवाएं व मेडिकल से संबंधित उपकरण का वितरण कार्य किया जा चुका है और निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छह-छह माह का सिलाई का प्रशिक्षण में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सिलाई किट, ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही बच्ची व पेंटिंग का कोर्स मेंहदी आदि की बच्चियों की पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामेंद्र शर्मा, विष्णुदत्त पाठक, संजय ओमर, अशोक कीमतानी, बाबी जैन, ललित विश्वकर्मा, दिलीप जैन, अविनाशचंद्र दीक्षित के साथ-साथ प्रशिक्षण पाने वाली प्रतिभागी छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages