जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल- वृद्धाश्रम निरीक्षण और मेगा विधिक शिविर पर बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल- वृद्धाश्रम निरीक्षण और मेगा विधिक शिविर पर बैठक

बुजुर्गों के हक की निगरानी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के क्रम में तथा शेषमणि शुक्ला अध्यक्ष/जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के मार्गदर्शन में सचिव इला चौधरी द्वारा 06 फरवरी को विनायकपुर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया गयाए जहां पुरुष संवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। निरीक्षण के दौरान संवासी राजबहादुर ने मानक के अनुरूप भोजन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने की पुष्टि की जबकि श्वांस रोग से पीड़ित संवासी ननकू ने इलाज की मांग रखी जिस पर संस्था

वृद्धाश्रम में जांच करतीं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इला चौधरी

प्रबंधक को जिला चिकित्सालय से समन्वय कर तत्काल उचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित हुआ जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी चित्रकूट द्वारा नामित छह चिकित्सकों ने सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। वहीं जनपद में प्रस्तावित मेगा/वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर को सफल बनाने हेतु अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्रम, सूचना, उद्योग और खाद्य विपणन से संबंधित समिति की बैठक हुई, जिसमें अधिकाधिक क्षेत्रों में कैम्प लगाकर आमजन को व्यापक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages