चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : ग्राम गौरव कार्यक्रम में जैविक खेती और गौ पालन पर जोर दिया गया। साथ ही संघ शताब्दी के पंच परिर्वतन कार्यक्रम के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिवरामपुर खंण्ड के बंगलन गांव में आयोजित ग्राम गौरव कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ग्राम विकास के प्रचारक राजकुमार ने किसानों से कहा कि रासायनिक खेती का प्रयोग जमीनों को बंजर बना रहा है। ऐसे में सभी किसानों को जैविक खेती और गौ पालन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी, कीर्तन मण्डली, बढई, नाई, मोची, धोबी, सफाईकर्मी,
आदर्श विद्यार्थी व मातृ शक्ति को सम्मानित किया। उन्होंनेे संघ शताब्दी के पंच परिर्वतन की बिंदुवार जानकारी देते हुए ग्रामीणों को कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। जिला संयोजक भगवानदीन ने ग्रामीणों के बीच जैविक कृषि एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। खण्ड संयोजक शिवप्रकाश ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हीरालाल, विजेन्द्र, हंसराज, अमरीश, देवकीनंदन, श्रवण पटेल, जानकी प्रसाद, रामबाबू मिश्रा, हरिप्रसाद, सोमनाथ, बब्बू प्रसाद आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment