कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीहनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीहनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मानिकपुर क्षेत्र के बराहमाफी स्थित श्री वैद्य मंगलमुखी हनुमान सुरभि गौशाला में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ के तहत रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारे लगाते हुए भ्रमण किया। रामशरणदास वैद्य महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ की अगुवाई कर रहे महंत राजेन्द्रदास महाराज ने बताया


कि इस आयोजन में राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि स्थानों से संतों और शिष्यों का आगमन होना है। कलशयात्रा और श्री हनुमत प्राण प्रतिस्ठा के बाद पंच दिवसीय महायज्ञ में रासलीला, रामलीला, भजन-कीर्तन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ गैर प्रांतों से आए श्ऱद्धालु भी हिस्सा लेेंगें। यह कार्यक्रम आगामी 20 फरवरी तक चलेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages