चार श्रम संहिताओं के विरोध में एसोसिएशन ने निकाली बाइक रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 12, 2026

चार श्रम संहिताओं के विरोध में एसोसिएशन ने निकाली बाइक रैली

चार श्रम कानूनों को खत्म किए जाने की मांग की

यूपीएमएसआरए ने 20 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन यूपीएमएसआरए इकाई द्वारा केंद्रीय संगठन के आहवान पर चार श्रम संहिताओं के विरोध तथा अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी व सचिव संतोष वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति न देने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की छटनी एवं स्थानांतरण न करने तथा नाैकरी से न निकाले जाने, अधिनियम 1976 का पालन सुनिश्चित करने, अधिनियम के तहत बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें यथोचित दंडित

ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन पदाधिकारी

किए जाने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26910 रुपए प्रतिमाह घोषित करने, ट्रेड यूनियनों एवं श्रमिकों के कानूनी व संवैधानिक अधिकारों पर हमले बंद किए जाए, दवाओं व चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी शून्य करने और सभी दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाए जाने के साथ-साथ आवश्यक दवाओं की कीमते कम से कम तय करने समेत 20 सूत्रीय मांग प्रस्तुत की गई। ज्ञापन देने में बाँदा इकाई अध्यक्ष श्री त्रिपाठी, सचिव संतोष वर्मा, अनुज त्रिपाठी, टीपी श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी सहित इकाई के लगभग 70 सदस्य शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages