महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने मंदिरों का लिया जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने मंदिरों का लिया जायजा

अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पर्व की सफलता एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर व ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत थवईश्वर मंदिर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार भी उपस्थित

तांबेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम व एसपी। 

रहे। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं मंदिर समिति को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की उचित तैनाती हो। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु एम्बुलेंस एवं चिकित्सा टीम उपलब्ध रहे। सफाई, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रशासन का प्रयास है कि इस पवित्र पर्व पर कोई भी अप्रिय घटना न घटे और भक्तों को निर्बाध श्रद्धालु दर्शन का अवसर मिले। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करने आते हैं, इसलिए प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages