पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत

दुखद घटना से परिवार में मचा कोहराम 

फतेहपुर, मो शमशाद । जाफरगंज कस्बे में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। स्थानीय निवासी शिवम के ढाई वर्षीय मासूम पुत्र आयुष्मान की खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की देर रात करीब दस बजे यह घटना घटी। बच्चा घर में निर्दाेष तरीके से खेल रहा था। तभी वह अनजाने में पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गया। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्यों की नजर पड़ी, तो बच्चे को तुरंत बाल्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चे

मृतक मासूम की फाइल फोटो।

को बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांचने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। उनका दर्द किसी भी शब्द में बयां नहीं किया जा सकता। यह घटना एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी देती है। घरों में पानी भरी बाल्टियां, टब या अन्य खुले पानी के स्रोत बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ पलों की लापरवाही जिंदगी भर का दुख दे सकती है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages