कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित एआई इनोवेशन कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। यह आयोजन अकैडलर्न के साथ संयुक्त प्रयास के रूप में किया गया। विभागाध्यक्षा डॉ. तनुजा भट्ट ने कहा कि एआई आज की आवश्यकता है और शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छुक युवाओं को एआई से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए क्योंकि भविष्य में वही सफल शिक्षक बन सकते हैं जो एआई में कुशलता एवं दक्षता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ प्रियंका मौर्या ने किया तथा संचालन
डॉक्टर रत्नर्त्तु: मिश्रा ने किया गया। कार्यशाला में अकादमी से आए हुए 6 सदस्यों के दल द्वारा छात्रों को एआई के आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्रदान की। दल के सदस्यों में अच्युत सिंह, पवन धींगरा, विभूति अग्निहोत्री, सुशांत कुमार, श्रेयांश राज, अभिषेक शर्मा सम्मिलित रहे। इस अवसर पर डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ विमल सिंह, डॉ बद्री नारायण मिश्रा, डॉ कल्पना अग्निहोत्री, डॉ. स्नेह पांडे, श्री शिवचरण पटेल, प्रिया तिवारी सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment