कानपुर, प्रदीप शर्मा - पूर्व निर्धारित उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा कानपुर नगर का नामांकन, चुनाव,अधिवेशन चुनाव अधिकारी भारत सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा शनिवार को जनपद कानपुर नगर में वृंदावन बैंक्विट हॉल पनकी कानपुर नगर में संपन्न कराया गया।नामांकन में कुल पांच पदों पर सिर्फ एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ व नामांकन के समय लगभग 70 -80 कर्मचारी उपस्थित रहे। पांचो पदों पर उनके सम्मुख दूसरा कोई नामांकन न होने के कारण इन सभी पांचों पदों पर स्वत: निर्विरोध निर्वाचित किए गए जिसमें अध्यक्ष पद पर अटल
बिहारी सिंह मंत्री पद पर बृजेश कुमार कटियार व कोषाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद यादव व संगठन मंत्री पद पर राजेश कुमार व संप्रेक्षक पद पर गंगासागर ने ही नामांकन पत्र भरा इस प्रकार से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा कानपुर नगर के द्विवार्षिक चुनाव अधिवेशन निर्विरोध रूप से अटल बिहारी सिंह अध्यक्ष, मंत्री पद पर बृजेश कुमार कटियार कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव संगठन मंत्री राजेश कुमार सम्प्रेक्षक पद पर गंगासागर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाते हैं अधिवेशन पूर्णता निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हुआ सहमति के आधार पर हस्ताक्षर किए गए|


No comments:
Post a Comment