लिल्स बगिया में कला प्रतियोगिता व बाल मेले का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

लिल्स बगिया में कला प्रतियोगिता व बाल मेले का हुआ आयोजन

फतेहपुर,  मो शमशाद । रविवार को लिल्स बगिया स्कूल आशीर्वाद टैलेंट हंट में कला प्रतियोगिता एवं बाल मेला का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। लिल्स बगिया स्कूल की मैनेजर नेहा सिंह एवं शिवाजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारम्भ किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा विविध रचनात्मक स्टॉल लगाए गए। जिनमें आकर्षक चित्रकला, मॉडल निर्माण, खेल गतिविधियां एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मक

प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित करतीं मैनेजर नेहा सिंह।

प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना था। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages